जिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा,समस्त अधिकारी आईजीआरएस से संबंधित शासनादेश को गंभीरता से अध्ययन करें- जिलाधिकारी

जन सुनवाई पोर्टल पर कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में नही जाना चाहिए- जिलाधिकारी

सबसे अधिक असंतुष्ट फीडबैक/शिकायत वाले ग्रामों में जाकर शिकायतकर्ताओं से बात कर गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें- जिलाधिकारी
आजमगढ़ 29 मई(आर एन एस) जिलाधिकारी रविंद्र कुमार-।। की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों की समीक्षा विभागीय अधिकारियों के साथ की गई। जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि आईजीआरएस से संबंधित शासनादेश को गंभीरता से अध्ययन कर लें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों के मोबाइल में लॉगिन एवं पासवर्ड होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला स्तर के अधिकारी ब्लॉक एवं तहसील स्तर के अधिकारियों को इसके संबंध में तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण देते रहें। उन्होंने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी सबसे अधिक असंतुष्ट फीडबैक/शिकायत वाले ग्रामों में जाकर शिकायतकर्ताओं से बात कर उनकी शिकायतों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण करना सुनिश्चित करें।छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि छात्रवृत्ति के संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर छात्रवृत्ति से संबंधित आवेदनों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें। दिव्यांग पेंशन, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर डिफॉल्टर श्रेणी के शिकायतकर्ताओं से बात कर उसका तत्काल निस्तारण करना सुनिश्चित करें और इसके साथ ही भविष्य में कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जाना चाहिए। यदि डिफाल्टर श्रेणी में जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आईजीआरएस के संबंध में सबसे अधिक शिकायत वाले गांव/सबसे अधिक असंतुष्ट फीडबैक वाले ग्रामों में भ्रमण न करने एवं शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त किया।उन्होंने पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि सठियांव ग्राम में किए गए अतिक्रमण को एक सप्ताह के अंदर प्रत्येक दशा में सम्बंधित को नोटिस देते हुए अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने एलडीएम को निर्देशित किया कि आइजीआरएस पोर्टल पर जिन बैंकों से संबंधित शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में है, उस बैंक के मैनेजर से बात कर तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने कहा कि बैंकों से संबंधित कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं होना चाहिए। आइजीआरएस पोर्टल पर कई विभागों से संबंधित शिकायतें डिफाल्टर की श्रेणी में होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। उन्होंने निर्देशित किया कि दो दिन के अंदर प्रत्येक दशा में सभी जिला स्तरीय अधिकारी संबंधित के साथ बैठक कर डिफॉल्टर को खत्म करना सुनिश्चित करें। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि अगली बैठक में शिकायती डिफाल्टर की श्रेणी में पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस विभाग की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी थानाध्यक्ष आइजीआरएस पोर्टल पर बार-बार आने वाली शिकायतों की समीक्षा कर निस्तारण करना सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की बार-बार आने वाली शिकायतों को मौके पर जाकर शिकायतकर्ता से वार्ता करें एवं उसकी गुणवत्ता निस्तारण करें।इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, आईसीडीएस, पंचायती राज आदि विभागों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए,बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री गंभीर सिंह, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, विद्युत विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित समाज संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button