पवई के साईबाबा मन्दिर गौतम नगर में भव्य भंडारे का आयोजन

मंदिर के ट्रस्टी प्रसिद्ध समाजसेवक भाजपा नेता का जन्मदिन बना यादगार!

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय

मुंबई- पवई वार्ड क्रमांक 121 के प्रसिद्ध समाजसेवक व भाजपा नेता सिरिल टावरों (अंकल) किसी पहचान के मोहताज नही लेकिन इस वर्ष 15 नवंबर 2023 को उनका जन्मदिन यादगार बन गया। पवई के गौतम नगर में साई बाबा मंदिर के ट्रस्ट द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया और साई बाबा वेलफेयर सोसायटी के स्थापना दिवस और मंदिर के ट्रस्टी सिरिल टावरों (अंकल) का जन्मदिन भी 15 नवंबर 2023 को बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। बतादें की सिरिल टावरों (अंकल) वो नाम है जिन्होंने पवई के विकास को लेकर काफी संघर्ष किया और जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिये राजनीतिक जन प्रतिनिधियों के सहयोग से पानी,बिजली,सड़क,जैसी अनेक जनसमस्याओं को हल किया जिससे हर कोई सिरिल टावरों (अंकल) को दिलो जान से चाहते है और इस वर्ष 15 नवंबर 2023 को गौतम नगर स्थित साईबाबा मन्दिर में भव्य भंडारे के आयोजन पर उनका जन्मदिन भी मनाया गया। जिसमें उपस्थित मुख्य अतिथि शेषपाल सिंह और साईबाबा वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों में रणजीत सिंह, महेश पांचोली,विकास सिंह,(बबलू) समाजसेवक रामधनी यादव,रिंकू पांडे,कविता सिंह,रामचरण सोनी,सुखदेव गायकवाड़ अनिल पांडे,गणेश हलदर, मनीष नायर,पूर्व नगरसेविका चंद्रावती मोरे,रोशन पुजारी समेत क्षेत्र के तमाम लोगों ने महा भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया और अंकल को दीर्घायु आयु की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button