संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत हुई कार्यशाला की बैठक
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
,बरहज देवरिया। संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत रुद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के मदनपुर नगर पंचायत के कदमही वार्ड में, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरुण कुमार राव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश में पूज्य योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के 12 देश और प्रदेश का सतत विकास हो रहा है हम सभी कार्यकर्ताओं को भारत के प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पूज्य योगी आदित्यनाथ जी महाराज के कार्यों की चर्चा हर गली गांव में करनी चाहिए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाते हुए कहा कि 2047 तक भाजपा के नेतृत्व में देश और प्रदेश अपने विकास कार्यों के बल पर मजबूत राष्ट्र के रूप में रहेगा कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नगर एवं देहात मंडल के अध्यक्ष पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण काफी संख्या में उपस्थित रहे।