कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पर हाऊस अरेस्ट किए गए कांग्रेसी नेता 

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य वहां इकठ्ठा थे तभी पुलिस ने किया हाऊस अरेस्ट 

 

 

भदोही। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को भदोही पहुंचे। कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल का सीएम से मिलने का कार्यक्रम था। पार्टी के जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में जिले की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते। सभी को पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन के ज्ञानपुर के सिंहपुर गांव में स्थित आवास पर सुबह 10 बजे हाऊस अरेस्ट कर लिया गया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि जिले के जनहित की समस्याओं को लेकर जिला प्रशासन से मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा गया था। सभी कांग्रेसी सुबह साढ़े 9 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे के आवास पर इकठ्ठा हो रहे थे। जिला प्रशासन द्वारा सीएम से मिलने का समय न देते हुए उल्टे 10 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष के आवास पर पुलिस भेजकर सभी को हाऊस अरेस्ट कर दिया गया। मुख्यमंत्री के जिले से प्रस्थान के बाद छोड़ा गया। श्री अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार में वादे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं। लेकिन काम कुछ भी नहीं किया जा रहा है। सीएम से मिलकर जनहित की समस्याओं के समाधान की मांग करते। लेकिन हाऊस अरेस्ट कर सरकार ने अपने नाकामी को छिपाने का काम किया। हालांकि उन मुद्दों को लेकर कांग्रेस आंदोलन करेगी।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ.राजेंद्र दुबे राजन, मुशीर इकबाल, दीनानाथ दुबे, राजेश दुबे, राजेश्वर दुबे, त्रिलोकीनाथ बिंद, मृत्युंजय सिंह टोनी, शबाना खातून, शक्ति मिश्र, शिवपूजन मिश्र, राजाराम दुबे व नितिन सिंह आदि हाऊस अरेस्ट कर लिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button