कोतवाल प्रमेंद्रकुमारसिंह ने बैंक परिसर में खड़े वाहनों के साथ खड़े लोगों की चेकिंग कर दिया निर्देश।
Ghosi/Mau. Ghosi Kotwal Pramod Kumar Singh on Monday conducted a thorough checking of the vehicles and suspects parked in the bank premises located in the area. This led to a state of panic. Under the leadership of Kotwali in-charge Inspector Pramod Kumar Singh, a thorough checking of Punjab National Bank, Gramin Bank and other major places and suspicious vehicles was carried out. During this, the police team kept a close eye on the suspicious vehicles parked around the bank, the persons standing there as well as the activities of the people coming and going. Also, information was obtained about the security arrangements by talking to the customers present in the bank.
घोसी/मऊ। घोसी कोतवाल प्रमेंद्रकुमारसिंह ने सोमवार को क्षेत्र में स्थित बैंक परिसर में खड़े वाहनों एवं संदिग्धो की सघन चेकिंग किया। इसके चलते हड़कम की स्थिति रही।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पंजाब नेशनल बैंक, ग्रामीण बैंक सहित अन्य प्रमुख स्थलों और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने बैंक के आसपास खड़े संदिग्ध वाहनों, खड़े व्यक्तियों के साथ आने-जाने वाले लोगों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। साथ ही बैंक में मौजूद ग्राहकों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अपराध और बैंक धोखाधड़ी की रोकथाम को लेकर यह अभियान चलाया गया है। बैंक प्रबंधकों को भी सतर्क रहने और सीसीटीवी कैमरों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस की इस सक्रियता से क्षेत्रीय लोगों में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।



