इश्क जब डूब गया हुश्न की गहराई मे तो बनगया ताज महल एक ही अंगड़ाई मे,अब ताज महल बन रहा है दलालो का अड्डा, लगाते हैँ आपसमें पर्यटकों का सट्टा

When love drowned in the depth of beauty, Taj Mahal was built in a single stretch, now Taj Mahal is becoming a den of brokers, they gamble among themselves on the number of tourists

रिपोर्ट:रोशन लाल

आजमगढ़:शाहजहाँ बादशाह द्वारा बनाकर छोड़ी गई दुनियना मे इश्क वालों के लिए मोहब्बत की निशानी ताजमहल एक बार फिर सुर्खियों में आगया है। लेकिन इस बार वजह हैरान करने वाली है। बताया जारहा है कि इस समय आगरा में ताजमहल के बाहर फर्जी गाइडों का एक संगठित सिंडिकेट सक्रिय है, जो न केवल पर्यटकों से ठगी कर रहा है, बल्कि भारत की पर्यटन छवि पर भी सवाल खड़े कर रहा है।जानकारी के अनुसार ताज़ महल के बाहर सुबह 5 बजे से ही एक स्टूडियो के पास, पश्चिमी गेट और नीम तिराहा जैसे स्थानों पर ये गिरोह पर्यटकों को निशाना बनाना शुरू कर देता हैं। पश्चिमी पार्किंग से साउथ गेट तक, दर्जनों फर्जी गाइड न केवल भ्रम फैलाते हैं, बल्कि पर्यटकों को पास की दुकानों में ले जाकर ठगते हैं।सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि पूरे इलाके में दर्जनों CCTV कैमरे लगे हैं। ताज सुरक्षा बल और पर्यटन पुलिस भी तैनात है। फिर भी ये गतिविधियाँ खुलेआम चल रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तो फर्जी गाइडो लोकल गाइडो को ताजमहल के अंदर तक विदेशी पर्यटक को घुमाते हुए देखा गया है। जबकि नियम यह है को लोकल लेवल गाइड विदेशी पर्यटक को नहीं घुमा सकता ओर कोई भी गाइड किसी भी पर्यटक को खरीद दारी नहीं करा सकता लेकिन यहाँ ऐसा नहीं है।कई विदेशी पर्यटक पहले भी अपने साथ हुई ठगी की शिकायतें दर्ज करा चुके हैं, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागज़ों तक सीमित है। लोग सवाल कर रहे हैं – क्या ताजमहल अब ठगों का अड्डा बन गया है?प्रशासन की सुस्ती और सुरक्षा एजेंसियों की अनदेखी का खामियाज़ा सीधे-सीधे भारत के पर्यटन उद्योग को भुगतना पड़ रहा है। ताजमहल जैसी ऐतिहासिक और विश्वप्रसिद्ध धरोहर के आसपास इस तरह की घटनाएं न केवल पर्यटकों का भरोसा तोड़ रही हैं, बल्कि भारत की वैश्विक छवि को भी नुकसान पहुँचा रही हैं।वैसे हिंद एकता टाइम इन आरोपों की पुष्टि नहीं करता फ़िरभी यह एक जाँच का विषय है।हकीकत तभी सामने आएगी जब इसकी जाँच होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button