मऊ:नगर पंचायत अदरी को मिली जी एफ सी1 स्टार रैंकिंग, जनपद मऊ में रचा इतिहास।मंडल में द्वितीय स्थान।
Mau. Nagar Panchayat Adari has achieved a historic feat in the field of cleanliness and has earned the distinction of becoming the first body of the district to achieve GFC (Garbage Free City) 1 star rank. This ranking has been given to Adari Nagar Panchayat by the Ministry of Housing and Urban Affairs of the Government of India on the basis of excellent performance on cleanliness standards.
घोसी।मऊ। नगर पंचायत अदरी ने स्वच्छता के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए जीएफसी(गार्बेज फ्री सिटी) 1 स्टार रैंक प्राप्त कर जनपद की पहली निकाय बनने का गौरव प्राप्त किया है। अदरी नगर पंचायत को यह रैंकिंग भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा स्वच्छता मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर प्रदान की गई है।
इस उपलब्धि के साथ ही अदरी नगर पंचायत मंडल स्तर पर द्वितीय स्थान पर और प्रदेश के स्तर पर 74वें स्थान पर रही जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इसे 315वां स्थान प्राप्त हुआ है। यह गौरवशाली उपलब्धि मऊ जनपद के लिए गर्व का विषय बन गई है क्योंकि प्रदेश की गिनी-चुनी नगर निकायों को ही यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
अदरी नगर पंचायत ने न केवल जी एफ सी1 स्टार रैंक प्राप्त की है बल्कि स्वच्छता के एक अन्य अहम मानक ओडीएफ+ से ओडीएफ++ प्रमाणीकरण प्राप्त कर दोहरी सफलता भी हासिल की है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में अदरी ने कुल 8523 अंक अर्जित किए हैं जो नगर की प्रतिबद्धता और प्रयासों का प्रमाण है।
नगर पंचायत की इस उपलब्धि पर अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि यह सफलता केवल नगर पंचायत की नहीं बल्कि हर उस नागरिक की है, जिसने स्वच्छता को अपना दायित्व समझा। उन्होंने बताया कि सफाई मित्रों, तकनीकी स्टाफ और प्रशासनिक टीम के समन्वय और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने मिलकर इस मुकाम को हासिल किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता जायसवाल ने इस सफलता को अदरी नगर के लिए गर्व का क्षण बताते हुए नगरवासियों, सफाईकर्मियों, कर्मचारियों, सभासदों और अधिशासी अधिकारी सहित सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि एक आदत और जीवनशैली है जिसे अदरी नगर ने अपनाया है। हमारा अगला लक्ष्य प्रदेश और देश में सर्वोच्च रैंकिंग प्राप्त करना है।
नगर के नागरिकों ने भी नगर पंचायत की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे एक सकारात्मक बदलाव की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया और नगर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर व समृद्ध बनाने के लिए अपने निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया।



