रक्षाबंधन , पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग का मिलावट विरोधी अभियान चार प्रतिष्ठानों से 11 नमुने एकत्र

Deoria news :In view of Rakshabandhan festival, the Food Safety Department's anti-adulteration campaign intensified, 11 samples collected from 4 establishments

देवरिया:आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जनपद देवरिया द्वारा राजीव मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, देवरिया के नेतृत्व में गठित विशेष सचल दल द्वारा आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम विशेषकर बूंदी के लड्डू, खोया, दूध एवं दुग्ध उत्पाद से निर्मित मिठाइयां, समस्त प्रकार की मिठाइयां एवं अन्य खाद्य पदार्थ आदि के विक्रय पर रोकथाम हेतु देवरिया नगरपालिका क्षेत्र में प्रवर्तन की कार्यवाही की गई।

भटवलिया चौराहा स्थित मिष्ठान विक्रय प्रतिष्ठानों से सोनपापड़ी का एक नमूना प्रेमचंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा, छेना मिठाई का एक नमूना घनश्याम वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा तथा गुलाब जामुन का एक नमूना श्रीराम यादव खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संग्रहित किया गया।
चौरसिया चौक, बरई टोला, देवरिया स्थित लड्डू विनिर्माण इकाई से रिफाइंड सोयाबीन तेल का एक नमूना घनश्याम वर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा, चीनी का एक नमूना नेहा त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा, बूंदी के लड्डू का एक नमूना प्रेमचंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा तथा बूंदी का एक नमूना राजू पाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संग्रहित किया गया।
अबूबकर नगर स्थित मिष्ठान विक्रय प्रतिष्ठान से छेना मिठाई का एक नमूना घनश्याम वर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा, खोया का एक नमूना श्रीराम यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा, पनीर का एक नमूना नेहा त्रिपाठी द्वारा तथा गुलाब जामुन का एक नमूना प्रेमचंद्र, खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा संग्रहित किया गया।
07 अगस्त को 04 प्रतिष्ठानों पर छापा मार कर 11 नमूने संग्रहित किए गए। रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत चलाए जा रहे अभियान में जनपद देवरिया में अब तक कुल 32 नमूने संग्रहित किया जा चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button