मासरेड अभियान ,19 लोगों पर की एफआईआर एवं बकाए पर काटे 88 कनेक्शन। विभाग के अभियान से बिजली चोरों में हड़कंप।

As per the instructions of Managing Director Purvanchal Corporation, after identifying the areas with high power theft, on August 13, the electricity department ran a massive mega drive campaign in village Auliyapur under Ghosi subdivision, Padrao, Maryadpur, Belauli Rampur, Ghaziapur under Madhuban subdivision, Doharighat Town under Dohari Ghat subdivision and Pingutsinghpur area under Amila subdivision. Under the leadership of XEN of Electricity Department Shri Prakash, Auliyapur, Padrao, Maryadpur of Khatripar, Town, Amila and Thanidas feeder

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

प्रबंध निदेशक पूर्वांचल निगम के निर्देशानुसार ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर 13 अगस्त को घोसी उपखण्ड के अंतर्गत ग्राम औलियापुर, मधुबन उपखण्ड के अंतर्गत पड़राव, मर्यादपुर , बेलौली रामपुर, गजीयापुर, दोहरी घाट उपखण्ड के अंतर्गत दोहरीघाट टाउन एवं अमिला उपखण्ड के अंतर्गत पिङऊतसिंहपुर क्षेत्र में आज बिजली विभाग ने बृहद मेगा ड्राइव अभियान चलाया। बिजली विभाग के एक्सईएन श्री प्रकाश के नेतृत्व में खत्रीपार,टाउन, अमीला एवं थानीदास फीडर के औलियापुर, पड़राव, मर्यादपुर , बेलौली रामपुर, गजीयापुर, दोहरीघाट टाउन एवं पिङऊतसिंहपुर समेत दर्जनों मुहल्लों में आज बिजली विभाग की बारह टीमों ने सुबह से ही चेकिंग शुरू कर दी गई जिससे बिजली चोरों में हड़कंप मचा रहा। 377 की बिजली चेकिंग में करीब 19 उपभोक्ता को बिजली की चोरी करते पकड़े गये जिनके ऊपर एफआईआर दर्ज की जा रही है।इसके अतिरिक्त करीब 88 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गयी जिनके ऊपर लगभग 35.72 लाख का बिजली बिल बकाया था । चेकिंग के दौरान करीब ₹ 6.19 लाख के बकाये की भी वसूली की गयी।
बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरणखण्ड घोसी श्रीप्रकाश ने बताया प्रत्येक ट्रांसफॉर्मर पर लगेंगे मीटर बिजली चोरी पर लगेगी लगाम। कहा कि आज पूरे खण्ड के अधिकारियों, कर्मचारियों की बारह टीमों को चेकिंग में लगाया गया था। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील है कि विच्छेदन तिथि के अंदर अपना बकाया बिजली बिल जमा करवाए एवं बिजली चोरी न करे ।
प्रबन्ध निदेशक के निर्देशानुसार प्रत्येक फीडर पर अधीक्षण अभियंता से लेकर, अधिशाषी अभियंता, उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियंता, तकनीशियन सहित कुशल निविदा कर्मियों को फीडर मैनेजर के तौर पर नियुक्त किया गया है जिससे फीडर पर शतप्रतिशत बिलिंग, राजस्व वसूली एवं गुणवत्ता पूर्वक विद्युत आपूर्ति कराने में मदद मिलेगी एवं फीडर स्तर पर सुधार न होने पर उच्च स्तर से जवाबदेही तय की जाएगी।
समस्त उपभोक्ताओं को सही एवं समय पर बिल प्रदान करने हेतु अब मीटर रीडर्स के साथ एक विभागीय कर्मी लगाया गया है जिससे मीटर रीडर्स गलत बिल न बना सके मीटर रीडर्स एवं विभागीय कर्मी की मॉनिटरिंग डिस्कॉम मुख्यालय कंट्रोल रूम से भी की जाएगी इसके अतिरिक्त युद्धस्तर पर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं जिससे उपभोक्ताओं को ऑटोमैटिक रीडिंग के माध्यम से बिल प्राप्त होगा एवं गलत रीडिंग पर अंकुश लगेगा उपभोक्ता यूपीपीसीएल कंज्युमर् एप के माध्यम से अपना खपत,बिजली बिल देख एवं जमा करा सकते हैं ।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक वितरण क्षेत्र में अधिक बिजली चोरी वाले क्षेत्र को चिन्हित कर आगे भी अभियान लगातार चलता रहेगा एवं खंड में 1 सप्ताह में चयनित 1 फीडर पर चेकिंग पूर्ण कराकर बिजली चोरी एवं बकायेदारों पर कठोर कार्यवाही की जाएगी । उन्होंने आगे बताया की 10 हजार रुपए से अधिक बकायेदारों के विद्युत विच्छेदन कर शिकंजा कसा जाएगा एवं बिजली चोरी कर रहे उपभोक्ताओं के कनेक्शन को काटकर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button