Deoria news: संचार क्रांति के पुरोधा थे राजीव गांधी डॉक्टर धर्मेंद्र पांडे

Deoria :Rajiv Gandhi was the pioneer of communication revolution - Dr. Dharmendra

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

देवरिया।सलेमपुर, देवरिया। देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि राजीव गांधी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे,उन्होंने देश मे पंचायती राज एक्ट लागू कर समाज के सभी वर्गों को पंचायत में समान अवसर प्रदान किया। वह वास्तव में संचार क्रांति के पुरोधा थे। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ब्लॉक अध्यक्ष लार वजीर अहमद ने कहा कि राजीव गांधी की देन है कि देश आज विकसित देशों का जमकर मुकाबला कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए गरीबो मजलूमों के विकास के लिए बहुत ही कार्य किया। दलित नेता मोहन प्रसाद ने कहा कि वह वास्तव में दलितों के मसीहा थे। उनके द्वारा लागू किए गए कानून का लाभ सबसे ज्यादा ग़रीबो को हुआ है। कार्यक्रम को जिला महासचिव वशिष्ठ मोदनवाल, युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सत्यम पांडेय, सुच्चन खान,लार नगर अध्यक्ष मुजाहिद लारी, सुनील तिवारी,सैयद फिरोज अहमद, सैयद अकील अहमद,राज पटवा,उदयनारायण तिवारी,रोहित यादव, दयाशंकर यादव, सुरेंद्र यादव, अवधेश यादव, अवधेश पांडेय, गंगासागर मिश्र, चन्द्रिका मिश्र, आगरेनाथ तिवारी आदि ने सम्बोधित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button