Azamgarh news:पीड़िता की आवाज बने जनप्रतिनिधि: ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह और मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह की पहल पर आरोपी सलाखों के पीछे
अनुराग सिंह और विक्रांत सिंह ने दिखाया संवेदनशील नेतृत्व, पीड़िता की लड़ाई बनी जनआवाज
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता को न्याय दिलाने में ब्लॉक प्रमुख व भाजपा मंडल अध्यक्ष की सराहनीय भूमिका
आजमगढ़। जिले के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास यादव पुत्र रविन्द्र यादव, निवासी ग्राम उचियाँ रसुलपुर थाना तरवां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी वर्ष 2022 से शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब 19 अगस्त 2025 को पीड़िता को पता चला कि आरोपी दूसरी शादी कर चुका है और उसने इसका विरोध किया तो विकास यादव बहाने से उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गया। वहाँ उसने पीड़िता को मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर राहगीर एकत्र हुए तो आरोपी मौके से फरार हो गया।इस मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने में पालहना ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह उर्फ सोनू सिंह और भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह की सक्रिय भूमिका रही। दोनों जनप्रतिनिधियों ने पीड़िता की बात को गंभीरता से सुना और पुलिस से मुकदमा दर्ज करवाने में निर्णायक सहयोग किया। ग्रामीणों के बीच दोनों नेताओं की इस मानवीय पहल की व्यापक सराहना हो रही है।पुलिस ने प्रकरण में मु.अ.सं. 090/2025 अंतर्गत धारा 65(1), 115(2), 351(3) बीएनएस व 4(2) पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना अधिकारी व0उ0नि0 राजेन्द्र कुमार ने साक्ष्य संकलन के बाद गुरुवार सुबह अभियुक्त को तियरा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया और विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।इस कार्रवाई से पीड़िता को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है और जिलेभर में ब्लॉक प्रमुख अनुराग सिंह व भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रांत सिंह की सराहना की जा रही है।