आजमगढ़ जिला मेंअलग-अलग सड़क दुर्घटना में चार की मौत और तीन जवान हुए घायल

रिपोर्ट:रोशन लाल
बिलरियागंज/आजमगढ़:आजमगढ़ जिला के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्घटनाओं में जहां चार लोगों की मौत हो गयी वहीं तीन पीआरडी के जवान बुरी तरह से घायल हो गये। पहली घटना आजमगढ़ जिला के मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र में घटी जहां एक ट्रक और आटो की आमने सामने भिड़ंत होने से तीन लोगों की मौत हो गई। दूसरी घटना सरायमीर थाना क्षेत्र की है जिसमें आटो की आटो से टक्कर होने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गयी। इस दुर्घटना में तीन पीआरडी जवान घायल हो गये।जानकारी के अनुसार मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के सिधौना में बृहस्पतिवार की दोपहर ट्रक और ऑटो की टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो चालक सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। बृहस्पतिवार की दोपहर सिधौना बाजार से एक ऑटो सवारियों को बिठाकर आगे बढ़ते हुए जैसे ही बाजार में एक पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक की ऑटो से टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को बाहर निकलवाया और उनकी शिनाख्त में जुट गई। जिसमें मृतक ऑटो चालक की शिनाख्त सप्पू अहमद 48 निवासी रामपुर कठेरवा कोतवाली देवगांव और दूसरे मृतक की शिनाख्त नागेंद्र चौहान 36 देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कलीचाबाद गांव के रूप में हुई। जबकि घटना में मृत महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। एसओ प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि इस घटना में दो पुरुष और महिला की मौत हुई है। मृतक पुरुषों की तो शिनाख्त हो चुकी है। लेकिन मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसके शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।इसी क्रम में सरायमीर थाना क्षेत्र में लखनऊ-बलिया मुख्य मार्ग पर संजरपुर बाजार के पास बुधवार की रात दो आटो रिक्शा की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक आटो रिक्शा पर बैठे यात्री अरशद 41 वर्ष पुत्र मोबीन ग्राम कयामुद्दीनपट्टी उर्फ परसहां की मौत हो गई। वहीं पीआरडी के तीन जवान अशोक पांडेय, महेंद्र यादव, राम जतन यादव घायल हो गए। पुलिस ने आटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। आटो को कब्जे में ले लिया। घायलों को अस्पताल भेजवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button