विद्युत की चपेट में आने से बंदर के बच्चे की मौत पुत्र वियोग में तड़पती मां ने दर्जन भर यात्रियों का काटा

रिपोर्ट: रोशन लाल

यूपी के मिर्जापुर में में शुक्रवार को बंदर के एक बच्चे को करंट लग गया। करंट लगने के चलते बंदर का बच्चा मर गया उसके बाद उसकी मां लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर काटने लगी। करीब एक घंटे तक कलेक्टर मार्ग पर बंदरिया द्वारा 10 से अधिक लोगों को काटकर चोटिल किया गया।बंदरिया जहां कलेक्ट्रेट मार्ग पर उत्पाद मचा रही थी, वहीं बंदरों का झुंड लोगों के छत पर जुट गया था। बंदरों के झुंड द्वारा छत पर भी उत्पाद मचाया गया। करीब एक घंटे तक उत्पाद मचाने के बाद बंदरिया अपने बच्चों को लेकर चली गई उसके बाद बंदरों का झुंड वहां से हटा।ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शुक्रवार को दोपहर में बंदरों का एक झुंड सड़क पार कर रहा था। इस दौरान एक बंदरिया अपने बच्चों को चिपक कर लेकर जा रही थी। इसी बीच उसका बच्चा बंदरिया के पीठ से उछलते हुए विद्युत पोल पर चढ़ने लगा।विद्युत पोल पर चढ़ने के दौरान बंदरिया का बच्चा तार को पकड़ लिया और करंट की चपेट में आ गया। करंट की चपेट में आने के बाद वह नीचे गिर गया। इस दौरान बंदरिया चिल्लाने लगी। बंदरिया की आवाज सुनकर आसपास पेड़ों पर मौजूद बंदरों का झुंड दौड़ते हुए वहां पहुंचा है और आसपास मौजूद लोगों को दौड़ा लिया।बताया जा रहा है कि इस दौरान जो भी राहगीर वहां से गुजरे बंदरिया दौड़ा-दौड़ा कर उनको काटना शुरु कर दी। रामप्रवेश नामक एक व्यक्ति अपने रिश्तेदारी में साइकिल से जा रहा था। लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह रुके बगैर आगे बढ़ गया।उसे देखते ही बंदरिया उसके ऊपर चढ़ गई और काटना शुरु कर दी। बंदरिया द्वारा हमले किए जाने के बाद वह अपनी साइकिल छोड़कर अपनी जान बचाते हुए भागने लगा। उसके बाद लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े तो बंदरिया उसे छोड़कर पुनः अपने मृत बच्चे के पास चली गई। इस दौरान बंदरिया के मातृत्व प्रेम को लेकर भी लोगों में तरह-तरह की चर्चा चलती रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button