Deoria news:फांसी के फंदे से लटकता मिला छात्त्रा का शव
The body of a student was found hanging from a noose
देवरिया।जनपद के खुखुंदू थाना क्षेत्र में ग्राम पडरी, झिल्ली पार, निवासी 21 वर्षीय, छात्रा जो बा प्रथम सेमेस्टर की छात्रा बताई जा रही है दोपहर को घर के बरामदे में फंदे से लटक कर जान दे दी।छात्रा के पिता संजय सिंह का देहांत लगभग 18 से 20 माह पहले हो गया था इसके बाद उसके भाई विकास ने घर की जिम्मेदारी संभाली छात्रा इसी वर्ष इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी कर डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम सेमेस्टर में पढ़ रही थी घटना के दिन छात्रा दोपहर में किसी से मोबाइल पर बात की कुछ देर बाद उसने बरामदे की छत की कुंडी में साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली घटना के समय उसकी मां छत पर थी और भाई अपने डेरी फार्म पर थे।
मां के छत से नीचे आने पर बरामदे का फाटक बंद मिला अंदर जाकर देखा तो बेटी का शव फंदे में लटका हुआ था उसकी चेक पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, भाई विकास डेरी फार्म से आकर इस बात की सूचना पुलिस को दी
इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर, के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करा कर
लाश परिजनों को सौंप दी गई आत्महत्या के करणो का भी पता नहीं चल पाया है अभी तक परिजनों की तरफ से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।



