दबंग बहू’ की फायरिंग, CCTV में कैद वारदात
Moradabad. There was a stir in the district at midnight when a married woman wearing a mask reached her in-laws' house with her brother and friends and started firing indiscriminately at the door of the house.

मुरादाबाद। जिले में आधी रात उस समय हड़कंप मच गया जब एक विवाहिता नकाब पहनकर अपने भाई और साथियों के साथ ससुराल पहुंची और घर के दरवाजे पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।मामला 14 सितंबर की रात का है। फरमान नामक युवक ने पुलिस को तहरीर दी है कि उसकी शादी 2020 में बिजनौर की सबिया खान से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही विवाद चलते रहे। आरोप है कि सबिया कई बार समझौते के नाम पर मोटी रकम ले चुकी है और पैसों के लिए दबाव डालती रही।फुटेज में सबिया अपने भाई अयान और दो अन्य साथियों संग दरवाजा पीटते और गालियां देते हुए नजर आ रही है। इसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गईं। गनीमत रही कि फरमान का भाई फैजान बाल-बाल बच गया। दीवारों पर गोलियों के निशान अब भी मौजूद हैं।वारदात के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई और लोग महिला को “दबंग बहू” कह रहे हैं। वहीं, पीड़ित परिवार ने सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की है। नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।



