Deoria news:स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शिक्षकों को दिलाई गई शपथ पौधारोपण कर दिया गया स्वच्छता का संदेश
Teachers were sworn in during the Cleanliness is Service fortnight. The message of cleanliness was conveyed through tree planting.
देवरिया
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड संसाधन केंद्र, देवरिया सदर पर आयोजित शिक्षकों की गोष्ठी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने संबोधित किया। उन्होंने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी विद्यालयों में इस अभियान को पूर्ण समर्पण और मनोयोग के साथ चलाया जाए।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने उपस्थित शिक्षकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के अंतर्गत बीआरसी परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
सदर विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी देव मुनि वर्मा ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह के साथ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मनाएँ तथा बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, विद्यालय परिसर की सफाई और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के प्रति जागरूक करें, ताकि यह अभियान जन-जागरूकता का रूप ले सके।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक प्रशिक्षण ज्ञानेंद्र सिंह, वरिष्ठ एआरपी वशिष्ठ नारायण चौहान, धर्मेंद्र यादव, अग्निवेश दीक्षित, स्तुति पांडे, संतोष मिश्रा, कंचनलता मिश्रा, चंद्र भूषण सिंह, आलोक पांडे, प्रिया मणि त्रिपाठी, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहीं।



