आजमगढ़:माता के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़

Azamgarh: Crowds gathered to pay their last respects to the mother.

आजमगढ़:माता के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़स्थानीय बाजार मित्तुपुर बाजार में हर वर्ष की भांति इस वर्ष विजयदशमी का पर्व हर्ष उल्लास और आस्था के साथ मनाया गया| बताते चले कि मूर्ति का विसर्जन मझुई नदी पहाड़पुर पुल पर किया जाता है जहां प्रशासन द्वारा लाइट की व्यस्था की गई थी, सुबह से ही बाजार के प्रमुख चौराहों, मंदिरों और दुर्गा पंडालों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी| जगह-जगह शक्ति की आराधना के लिए श्रद्धालुओं ने माता दुर्गा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की| विभिन्न दुर्गा पंडालों में भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और पुष्पांजलि के कार्यक्रम दिनभर चलते रहे, वहीं श्रद्धालुओं ने परिवार सहित माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की|शाम होते-होते नगर का माहौल पूरी तरह धार्मिक और उत्सवमय हो गया| बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी का संदेश लोगों को मिला|आतिशबाजी और पटाखों से आसमान रंगीन हो उठा|पर्व को देखते हुए प्रशासन की ओर से नगर में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। पुलिस बल के जवान लगातार गश्त कर रहे थे। |मेले में पहुंचे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए थे| विजयदशमी पर नगर का हर कोना रोशनी से जगमगा रहा था| घरों, मंदिरों और पंडालों को दीपों और झालरों से सजाया गया|उत्सव में शामिल लोगों ने एक-दूसरे को विजयदशमी की शुभकामनाएं दीं और भाईचारे का संदेश दिया|यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक रहा, बल्कि समाज में अच्छाई, सत्य और धर्म की विजय का संदेश भी देता नजर आया|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button