एक्साइड बैट्री ने ग्रामीण क्षेत्र में निजामाबाद में सर्विस सेंटर की दी सौगात

प्रेम प्रकाश दुबे की रिपोर्ट

निजामाबाद/आजमगढ़।बैटरी के क्षेत्र में देश में अग्रणी कंपनी एक्साइड ने अपनी बिक्री को विस्तार देने के लिए अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में डिस्ट्रीब्यूशन के साथ ही सर्विस केंद्र की स्थापना करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में निजामाबाद तहसील मुख्यालय पर मेन रोड पर दुर्गेश इंटरप्राइजेज को सर्विस सेंटर देते हुए वहां पर तकनीकी के लिए सनी सिंह तथा आरडब्ल्यूएसआर(रूरल विंग सेल्स रिप्रेजेंटिव) अमन प्रजापति तथा एल सी आर आर(क्षेत्रीय कस्टमर रिलेशन प्रतिनिधि) मनोज यादव को नियुक्त किया है। इसी क्रम में आज निजामाबाद दशहरे के अवसर पर एक सर्विस कैंप लगाया गया जहां लगभग 40 बाइक तथा 8 कारों की बैटरी को चेक किया गया। सर्विस सेंटर पर पहुंचे ग्राहकों का डिस्ट्रीब्यूटर शिवम पाठक ने आभार व्यक्त किया तथा उपहार भी प्रदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button