Azamgarh news:अपराधियों के लिए खौफ़, पीड़ितों के लिए आसरा-अखिलेश कुमार सिंह

"गंभीरपुर थानाध्यक्ष की ईमानदार कार्यशैली बनी प्रेरणा का स्रोत"

आजमगढ़। जनपद के गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में लगातार अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और न्याय की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए अभियान चलाना, मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करना, दबंग  व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखना तथा शराब की दुकानों की सघन चेकिंग कर सड़क पर नशा करने वालों पर बड़ी कार्रवाई करना,इन सभी प्रयासों से क्षेत्र में अपराधियों व दबंगों के बीच भय व्याप्त है।इसी क्रम में गंभीरपुर पुलिस ने एक लंबे समय से न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रहे अभियुक्त को दबोच कर पीड़िता को उसका वैधानिक हक दिलाया। मामला परिवार न्यायालय प्रथम, आजमगढ़ में लंबित परिवाद मु.नं. 21/2016 अंतर्गत धारा 128 दंड प्रक्रिया संहिता व 144 BNSS से संबंधित था। इसमें आवेदिका सविस्ता बनाम मोहम्मद आलम पुत्र अबुल कैश निवासी मोहम्मदपुर थाना गंभीरपुर के मामले में भरण-पोषण की राशि अदा करने का आदेश माननीय न्यायालय द्वारा पारित किया गया था।लेकिन अभियुक्त मोहम्मद आलम लगातार न्यायालय के आदेश की अवहेलना कर रहा था। इस पर दिनांक 22 अगस्त 2025 को न्यायालय द्वारा वसूली वारंट निर्गत किया गया। आदेश का पालन कराते हुए थाना गंभीरपुर की मिशन शक्ति टीम व उपनिरीक्षक रामाश्रय प्रसाद तथा महिला हेल्प टीम ने अथक प्रयास कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रभावी पैरवी कराई।परिणामस्वरूप पीड़िता सविस्ता के यूनियन बैंक खाते में क्रमशः ₹49,000, ₹49,000, ₹12,500 व ₹34,000 (कुल ₹1,34,000) की राशि जमा कराई गई। इस प्रकार वसूली वारंट का पूर्ण निस्तारण कर पीड़िता को उसका न्यायोचित हक दिलाया गया।गौरतलब है कि आवेदिका सविस्ता की शादी दिनांक 20 दिसंबर 2013 को हुई थी। मात्र ढाई महीने बाद, 2 मार्च 2014 से विवाद शुरू हो गया और पीड़िता ने न्याय के लिए परिवार न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। तब से निरंतर न्यायालय में पैरवी करते हुए वह अपने अधिकार के लिए संघर्ष कर रही थी।पीड़िता द्वारा पुलिस, न्यायालय और सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।क्षेत्रीय लोगों ने गंभीरपुर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह और उनकी टीम की जमकर सराहना की। अपराध पर नियंत्रण और महिला सुरक्षा को लेकर थाना अध्यक्ष की सक्रियता से क्षेत्र में पुलिस की सकारात्मक छवि बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button