जबलपुर में मिट्टी के बर्तनों का व्यापार करने वाले चक्रवर्ती परिवारों की दुकानों पर चला अतिक्रमण विभाग का बुलडोज़र, रोजी-रोटी छिनने से परेशान सैकड़ों परिवार पहुंचे कलेक्ट्रेट,कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार

In Jabalpur, the encroachment department bulldozed the shops of the Chakravarti family, who dealt in pottery. Hundreds of families, distressed by the loss of their livelihoods, reached the Collectorate and appealed for justice.

जबलपुर के गढ़ा थाना अंतर्गत आने वाले त्रिपुरी चौक में सड़क के किनारे मिट्टी के बर्तनों का व्यापार कर अपना जीवन गुजर बसर कर रहे चक्रवर्ती परिवार के लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई है कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे पीड़ित चक्रवर्ती परिवारों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह और उनसे जुड़े हुए 300 परिवार पैसे से कुम्हार है और बीते एक दशक से त्रिपुरी चौक के पास मिट्टी के बर्तन गमले बनाकर बाप दादाओ के समय से भेजने चले आ रहे हैं बीते 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती छुट्टी वाले दिन अचानक अतिक्रमण विभाग आता है और बिना किसी जानकारी के उनकी दुकान तोड़ते हुए सामान जप्त कर लेता है। इस दौरान ना तो उनकी बात किसी अधिकारी ने सुनी और ना ही अपना पक्ष रखने का मौका दिया गया। पीड़ित परिवारों ने बताया कि उनकी रोजी-रोटी का एकमात्र साधन वह बर्तन की दुकान ही थी जिसे अतिक्रमण के नाम पर तोड़ दिया गया या जब तक कर लिया गया लिया जा अब उनके घर में चूल्हे जलते की भी नौबत नहीं है। बीते दो दिनों से उनके बच्चे भूखे हैं और काम धंधे का कोई आसार भी नहीं है पीड़ित परिवारों ने कलेक्टर से गुहार लगाते हुए अतिक्रमण विभाग द्वारा दुकान के सामान की तोड़फोड़ का मुआवजा और अन्यत्र कहीं व्यापार करने के लिए जगह दिलाए जाने की मांगकी है।

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button