Azamgarh news:सुजीत जायसवाल ‘आँशु’ के नेतृत्व में माहुल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न
BJP workers celebrated victory in Mahul under the leadership of Sujit Jaiswal 'Aanshu'

जितेंद्र शुक्ला
माहुल (आजमगढ़)। बिहार में हुए चुनाव में भाजपा की जीत पर माहुल नगर में भाजपा नेता सुजीत जायसवाल आँशु के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर जश्न मनाया। बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनने पर माहुल नगर के शिवाजी चौक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले को मिठाई खिलाया। इसके बाद आतिशबाजी करते हुए जमकर नारेबाजी किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता सुजीत जायसवाल आशु,सुनील सिंह,संजय गुप्ता,अखिल पाण्डेय,अतुल मोदनवाल,दिनेश अग्रहरि,लालू मोदनवाल,मोनू जायसवाल, सनी शर्मा,प्रिंस अग्रहरि,विशाल मोदनवाल,अमित जायसवाल आदि रहे।।



