Azamgarh News: आइए जानते हैं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान कार्डियोलॉजिस्ट डा 0अभिनव कुमार से हृदय घाट के बारे में

मार्टिनगंज -आजमगढ़, रिपोर्ट-शिवम सिंह
जौनपुर जनपद के शाहगंज नगर क्षेत्र स्थित कान्हा हार्ट एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ अभिनव कुमार डी एम कार्डियोलॉजिस्ट ए आई आई एम एस जो कि महीने के हर रविवार को शाहगंज के कान्हा हार्ट एवं मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में बैठते हैं जो कि हदय रोग विशेषज्ञ हैं उनसे हृदयाघात हार्ट अटैक क्या है क्यों होता है हृदयाघात हार्ट *अटैक आईए जानते हैं उनके बिचार हार्ट* अटैक हार्ट की आर्टरी कोरोनरी आर्टरी में अवरोध होने से होता है ठंढ के मौसम में बल्ड प्रेशर जिसे रक्तचाप कहते हैं के बढ़ने से और हार्ट की आर्टरी के सिकुड़ने से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है हार्ट अटैक के मुख्य कारक में रक्तचाप , डायबिटीज, कोलेस्ट्रोल,तनाव, अत्यधिक धूम्रपान , अत्यधिक मदिरापान आदि हैं,50साल से ज्यादा उम्र के लोगों में हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है इसलिए 50साल से ज्यादा की उम्र वालों को नियमित चिकित्सकीय जांच कराते रहना चाहिए,अगर किसी को भी चेस्ट पेन सीने में दर्द,सांस फूलना,दिल की धड़कन ज्यादा महसूस हो तो उसे नजरंदाज न करके अतिशीघ्र किसी हृदयरोग विशेषज्ञ को बिना देरी किए दिखाना चाहिए जिससे अगर हार्ट की की कोई दिक्कत हो तो समय पर इलाज हो सके।खान पान में संतुलित भोजन जैसे फाइबर युक्त सब्जियां,साग आदि का सेवन करना चाहिए तथा अत्यधिक तेल एवं मसालेदार भोज्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए तथा सप्ताह में कम से कम पांच दिन तीस मिनट टहलना चाहिए।



