Azamgarh news:ऊसर भूमि को उपजाऊ बनाने के लिए सरकार की बड़ी पहल-जिप्सम पर 75% सब्सिडी

Government's major initiative to make barren land fertile - 75% subsidy on gypsum

आजमगढ़ 16 नवम्बर– जिला क़ृषि अधिकारी डॉ0 गगनदीप सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मृदा में सूक्ष्म तत्वों की कमी को दूर करने एवं भूमि सुधार हेतु जिप्सम वितरण की योजना को प्रारंभ किया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों को सूचित किया जाता है, कि जिप्सम का प्रयोग करने से ऊसर भूमि को पुनः खेती योग्य बनाया जा सकता है, जिप्सम में विद्यमान सूक्ष्म तत्वों के प्रयोग से भूमि की उर्वरा शक्ति बढ़ती है, भूमि के पीएच मान में संतुलन बना रहता है, मिट्टी की संरचना में सुधार होता है, पौधे में कैल्शियम एवं सल्फर की कमी को दूर करता है, जिप्सम के उपयोग से फसल के उत्पादन में 5% से 10% की वृद्धि होती है।

 

जिप्सम वितरण की योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा 50% का अनुदान दिया जाएगा तथा 25% का अनुदान उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिया जाएगा। इस प्रकार कुल मिलाकर 75% का अनुदान किसानों को मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा एक बोरी जिप्सम का दाम रु0 216.10 रुपए प्रति 50 किलोग्राम बोरी रखा गया है। इस प्रकार एक बोरी पर किसान को ₹162.075 (75%) रूपए का अनुदान मिलेगा। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जिप्सम का वितरण “पहले आओ पहले पाओ” नीति पर किया जाएगा।

 

पंजीकृत कृषकों को पी० ओ० एस० मशीन से आधार अथेन्टीकेशन के पश्चात् जिप्सम के वितरण पर “सब्सिडी एट सोर्स” उपलब्ध करायी जायेगी तथा सम्बन्धित लाभार्थी कृषक से योजना में अनुमन्य अनुदान ₹162.075 (75%) की कटौती के पश्चात् अवशेष धनराशि कृषक अंश ₹54.025 (25%) के रूप में प्राप्त की जाएगी। जिप्सम एक किसान को अधिकतम 2.0 हेक्टेयर के लिए 12 बोरी ही दिया जाएगा।

 

जिला कृषि अधिकारी डॉ गगन दीप सिंह द्वारा जनपद के किसानों को सूचित किया गया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्राप्त जिप्सम जनपद के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से प्राप्त होगा।

 

जिलाधिकारी श्री रवींद्र कुमार द्वितीय द्वारा किसानों को सूचित किया गया कि जनपद में जिप्सम की आपूर्ति लगातार जारी रहेगी, किसानों के लिए किसी भी प्रकार से जिप्सम की कमी नहीं होने दी जाएगी। यदि किसी किसान को किसी भी फसल/जिप्सम का अथवा किसी भी सीजन में लिए गए बीज/जिप्सम के अनुदान से संबंधित पूछताछ एवं जानकारी करनी है तो सर्वप्रथम किसान अपने राजकीय कृषि बीज भंडार पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकता है। इसके अतिरिक्त किसान जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक श्री आशीष कुमार के मोबाइल नंबर 07839882451/09452293008 पर अवगत करा सकते हैं। बीजों जिप्सम पर अनुदान के विषय में जानकारी के लिए उप कृषि निदेशक कार्यालय के निम्नलिखित मोबाइल 09565184072/ 09792773880/09794578999/09415208288/09415654276/ 07839882455/ 09616755553/08299137837/07839882455 पर संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button