Azamgarh news :वामा सारथी के तहत ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारंभ

वामा सारथी के तहत ब्लड डोनेशन कैम्प का शुभारंभ

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनसेवा और मानवता की भावना को समर्पित, पुलिस लाइन आजमगढ़ में वामा सारथी के तत्वाधान में ब्लड डोनेशन कैम्प का सफल आयोजन किया गया। इस कैम्प का उद्घाटन श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र की धर्मपत्नी श्रीमती मीनाक्षी सिंह मैडम और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ की धर्मपत्नी श्रीमती दीपशिखा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण की धर्मपत्नी श्रीमती मोहिता मैडम और क्षेत्राधिकारी नगर की धर्मपत्नी श्रीमती अंजली मैडम के साथ साथ पुलिस परिवार की अन्य महिलायें भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
उद्घाटन के बाद जनपद में प्रशिक्षण प्राप्त कुल 06 रिक्रूट महिला आरक्षियों सहित पुलिस परिवार के अन्य सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर कैम्प की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद मरीजों को सहायता सुनिश्चित करना है।
श्रीमती मीनाक्षी सिंह मैडम एवं श्रीमती दीपशिखा ने अपने संबोधन में बताया कि यह कैम्प पुलिस परिवार की चहमुखी विकास और कल्याण के लिए आयोजित किया गया है, ताकि इसका सीधा लाभ पुलिस परिवार को प्राप्त हो सके। इस कार्यक्रम को श्रीमती मोहिता मैडम व श्रीमती अंजली मैडम ने भी संबोधित कर वामा सारथी के उद्देश्य से उपस्थित पुलिस परिवारजन को अवगत कराया।
कार्यक्रम में पुलिस परिवार की महिलाएँ भी सक्रिय रूप से शामिल हुईं, जिससे इस सेवा-उन्मुख पहल का सामाजिक महत्व और बढ़ गया। ब्लड डोनेशन कैम्प के माध्यम से पुलिस विभाग ने सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूती प्रदान करने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button