Azamgarh news :साइबर फ्रॉड में ठगे गए ₹80,000 की बरामदगी कर पीड़ित को कराया वापस
साइबर फ्रॉड में ठगे गए ₹80,000 की बरामदगी कर पीड़ित को कराया वापस

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
धनई जायसवार निवासी मिश्रपुर, थाना जीयनपुर, जनपद आजमगढ़ के साथ अज्ञात फ़ोन धारकों द्वारा आतंकी संगठन से जुड़ा बताकर भयभीत करते हुए कुल ₹9,47,456/- की साइबर धोखाधड़ी की गई थी। इस संबंध में आवेदक द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत संख्या 33109250117575 दर्ज की गई तथा दिनांक 14.09.2025 को थाना स्थानीय पर मु0अ0सं 26/25, धारा 318(4), 319(2) BNS व 66C आईटी एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया।
शिकायत प्राप्त होने पर साइबर क्राइम टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए NCRP पोर्टल के माध्यम से फ्रॉडस्टर के बैंक खाते में मौजूद ₹80,000/- को होल्ड कराया गया। तत्पश्चात माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक को प्रेषित किया गया, जिसके आधार पर यह पूरी राशि ₹80,000/- पीड़ित के खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई।
यह कार्यवाही साइबर अपराधों के विरुद्ध आजमगढ़ पुलिस की प्रतिबद्धता तथा पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी प्रयास का उदाहरण है।



