Azamgarh news :IGRS में जनपद को प्रथम रैंक मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को किया सम्मानित

IGRS में जनपद को प्रथम रैंक मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों को किया सम्मानित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जनपद आजमगढ़ ने IGRS (Integrated Grievance Redressal System) में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करते हुए प्रथम रैंक प्राप्त की है। शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में मिले इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार (IPS) द्वारा IGRS शाखा के समस्त कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि IGRS में समयबद्ध निस्तारण पुलिस-जन विश्वास को मजबूत करता है तथा पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में यह उपलब्धि जनपद के उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति को दर्शाती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी नगर, तथा क्षेत्राधिकारी फूलपुर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
उच्चाधिकारियों द्वारा IGRS टीम को भविष्य में भी इसी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को बनाए रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button