Azamgarh news :उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने हेतु शारदीय नवरात्रि पर 90 दिवसीय मिशन शक्ति फेज–5.0 का प्रदेशव्यापी शुभारंभ किया गया। इस अभियान के तहत जनपद आजमगढ़ में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता, कानूनी अधिकारों एवं आत्मरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ आमजन तक पहुँचाई गईं।
अभियान के दौरान पूर्ण मनोयोग, अथक परिश्रम और निष्ठा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला आरक्षियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार (IPS) द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए कहा कि महिला सुरक्षा व जागरूकता कार्यक्रमों में पुलिस की सक्रिय भूमिका समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उच्चाधिकारियों ने सभी सम्मानित महिला आरक्षियों को भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button