Azamgarh news :ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जीबीसी -5.0 का आयोजन नवंबर 25 के अंतिम सप्ताह में होगा

ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जीबीसी -5.0 का आयोजन नवंबर 25 के अंतिम सप्ताह में होगा

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार ने बताया है कि अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त, औद्योगिक विकास विभाग, उ०प्र० शासन द्वारा ग्राउण्ड ब्रेकिंग समारोह-5.0 (जीबीसी-5.0) का लक्ष्य निर्धारित करते हुये विभागों एवं औद्योगिक संस्थाओं के साथ समुचित समन्वय स्थापित करते हुये लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु कार्य योजना तैयार कर आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। उन्होने बताया है कि उ०प्र० सरकार द्वारा ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी जीबीसी-5.0 का आयोजन नवम्बर, 2025 के अन्तिम सप्ताह में किया जाना प्रस्तावित है।
जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग से संबंधित अधिक से अधिक संख्या में एमओयू हस्ताक्षरित कर जी.बी.सी.-5.0 के लिये रेडी कराना सुनिश्चित करें, ताकि जी.बी.सी.-5.0 के लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके। उन्होने यह भी अवगत कराया है कि एमओयू हस्ताक्षर हेतु निवेश सारथी पोर्टल (www.niveshsarathi.up.gov/investorcrm) का प्रयोग करते हुये आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा साप्ताहिक प्रगति रिपोर्ट निर्धारित प्रारूप पर प्रत्येक सप्ताह उपायुक्त उद्योग, आजमगढ़ को उपलब्ध करायें। प्रकरण में तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक सहयोग हेतु श्री विवेक राय, (यू0एम0), इन्वेस्ट यूपी के मो0नं0 9151803931 से सम्पर्क स्थापित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button