Azamgarh news :दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में थाना महिला थाना, जनपद आज़मगढ़ द्वारा एक महत्त्वपूर्ण कार्यवाही की गई है। थाना महिला थाना में पंजीकृत मुकदमा मु0अ0सं0 23/2025, धारा 376, 323 भा.दं.वि. में नामित अभियुक्त सुनील यादव पुत्र रामानन्द यादव निवासी ग्राम फुलेरा, थाना कंधरापुर, जनपद आज़मगढ़ वांछित चल रहा था। अभियुक्त पर एक महिला को विवाह का झांसा देकर शोषण करने एवं विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप था
दिनांक 24.11.2025 को थानाध्यक्ष महिला थाना मय पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग व वांछित अभियुक्तों की तलाश में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर विशेष से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त सुनील यादव ग्राम फुलेरा के चौता मोड़ के पास मौजूद है। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर समय 11:30 बजे अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर संबंधित माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button