Azamgarh News: OLX ठगी का आरोपी गिरफ्तार, ₹3,900 होल्ड — आजमगढ़ पुलिस की सफलता

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद में साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। OLX के माध्यम से ठगी करने वाले आरोपी अमन यादव (20 वर्ष) निवासी हठौता, थाना जहानागंज को थाना कोतवाली व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 25 नवम्बर, समय 11:50 बजे कोल बाजबहादुर बंधा से गिरफ्तार किया।आरोपी ने आवेदक अमन निषाद को OLX पर मोबाइल बेचने के नाम पर QR कोड भेजकर PhonePe से ₹3,900 ठग लिए, जिसके बाद विज्ञापन हटाकर नंबर ब्लॉक कर दिया। शिकायत पर तत्पर कार्रवाई करते हुए ₹3,900 की पूरी राशि होल्ड कराई गई।
कोतवाली, दीदारगंज, सरायमीर व मेहनगर थानों में साइबर ठगी के चार मुकदमे दर्ज। Vivo 5G मोबाइल, 04 डेबिट कार्ड, PAN कार्ड, मोटरसाइकिल UP50DB4929 (सीज)
SSP आजमगढ़ ने कहा कि साइबर अपराध पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
ऑनलाइन खरीदारी में QR कोड स्कैन कर भुगतान न करें।साइबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत 1930 पर कॉल करें।



