Azamgarh news :ऑपरेशन नई–किरण में मध्यस्थता कर पुलिस ने बिछड़े परिवार को मिलाया

ऑपरेशन नई–किरण में मध्यस्थता कर पुलिस ने बिछड़े परिवार को मिलाया

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान फेज–5.0 का शुभारंभ दिनांक 20 सितम्बर 2025 को शारदीय नवरात्रि के अवसर पर किया गया था।
जनपद आज़मगढ़ में यह अभियान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार के कुशल निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी मिशन शक्ति श्री चिराग जैन एवं पर्यवेक्षण अधिकारी/क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल के नेतृत्व में प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 25.11.2025 को परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/नई किरण की बैठक आयोजित की गई, जिसमें 01 पत्रावली में दोनों पक्षों को नोटिस/फोन द्वारा मिडिएशन हेतु आमंत्रित किया गया था।
मिडिएशन में दोनों पक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित हुई, जिसमें आवेदिका द्वारा पति के शराब पीने के उपरांत गाली-गलौज, मारपीट एवं भोजन न देने संबंधी शिकायत की गई थी। परिवार परामर्श टीम द्वारा विस्तृत संवाद एवं समझाइश के उपरांत दोनों पक्षों के मध्य समझौता करा दिया गया।
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत संचालित नई किरण प्रोजेक्ट बिखरे हुए परिवारों को पुनः एक सूत्र में बांधने और माननीय पारिवारिक न्यायालय पर पड़ने वाले दबाव को कम करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। शेष पत्रावली में दोनों पक्षों को अगली तिथि हेतु सूचित कर आगामी मिडिएशन में सम्मिलित किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी—उ0नि0 वरुणेश मिश्र, प्रभारी आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ
उ0नि0 वकील सिंह, प्रभारी प्रार्थना पत्र प्रकोष्ठ
आरक्षी जितेन्द्र कुमार शाह
महिला आरक्षी प्रतिमा सिंह
महिला आरक्षी नेहा सिंह
कुल समझौते – 01
बबीता पुत्री रामबदन, सा0 बरहीतर जगदीशपुर, थाना जहानागंज, जनपद आज़मगढ़।
मिशन शक्ति 5.0—महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं कल्याण के लिए आज़मगढ़ पुलिस प्रतिबद्ध।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button