Azamgarh news :शांति भंग करने वालों पर होगी जीरो टॉलरेंस कार्यवाही चाहे अपराधी कोई हो बच नहीं पाएगा कानून से

शांति भंग करने वालों पर होगी जीरो टॉलरेंस कार्यवाही चाहे अपराधी कोई हो बच नहीं पाएगा कानून से

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
आज़मगढ़ पुलिस सभी को स्पष्ट रूप से चेतावनी देती है कि किसी भी सार्वजनिक स्थान, बाज़ार, सड़क, समारोह, कार्यक्रम या किसी भी क्षेत्र में मारपीट, उपद्रव, धमकाने, गुंडागर्दी या कानून-व्यवस्था भंग करने की किसी भी घटना को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ऐसा कृत्य करने वाले आरोपियों के विरुद्ध तत्काल गिरफ्तारी, कठोर धाराओं में अभियोग, निरोधात्मक कार्रवाई, और आवश्यकता पड़ने पर गैंगस्टर एक्ट सहित सबसे कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपराधी चाहे कोई भी हो—कानून से नहीं बच पाएगा।
“आज़मगढ़ पुलिस—शांति भंग करने वालों पर ज़ीरो टॉलरेंस, कार्रवाई होगी कठोरतम।”
इसी क्रम में कल दिनांक 24/11/2025 की रात्रि में दूल्हे की गाड़ी व डीजे में टक्कर के उपरांत दबंगों द्वारा दूल्हे के गाड़ी पर किए गए हमले के प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेकर अभियुक्तों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए थाना जीयनपुर पर मु0अ0सं0 478/2025 धारा 281/125A/115(2)/351(3)/3(5) BNS में अभियोग पंजीकृत कर 02 अभियुक्तों 01. सत्यम चौहान पुत्र हरिनाथ चौहान निवासी जामेतुलबनात कस्बा जीयनपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़ 02. सौरभ पासवान पुत्र हरिकेश पासवान निवासी मेहनाजपुर नवोदय विद्यालय के पीछे थाना जीवनपुर जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अन्य अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध नियमानुसार सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button