Azamgarh news:मण्डलायुक्त ने किया मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों के प्रगति एवं रैंकिंग की समीक्षा

Divisional Commissioner reviews progress and ranking of development works displayed on Chief Minister's dashboard

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ 26 नवम्बर: मंडलायुक्त विवेक की अध्यक्षता में आज मंडलीय सभागार में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित विकास कार्यों की माह अक्टूबर 2025 तक की शासन स्तर से जारी प्रगति एवं रैंकिंग के आधार पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि सभी विद्यालय निरीक्षक प्रधानाचार्याें के साथ बैठक करें तथा छात्रवृत्ति के अधिक से अधिक आवेदनों को अग्रसारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बड़े विद्यालयों को चिन्हित करें तथा भौतिक सत्यापन भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्याें का डीएससी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्कूल में एक अध्यापक को इसका नोडल अधिकारी नामित करें, जो प्रत्येक दिन इसकी मॉनिटरिंग करें। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया, जहा से फोन द्वारा भी समीक्षा करते रहें।पारिवारिक पेंशन योजना में अधिक पेंडेंसी पाए जाने एवं समुचित उत्तर न दे पाने तथा बिना तैयारी के बैठक में आने पर आयुक्त महोदय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त किया। इसके साथ ही कार्यों में लापरवाही एवं पर्यवेक्षण में शिथिलता पाए जाने एवं जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी के संज्ञान में बिना लाये ही आवेदनों को निरस्त करने पर मंडलायुक्त ने उप श्रमायुक्त से स्पष्टीकरण लेने, वेतन रोकने तथा विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तीनों जिलों के ग्रामों में प्राथमिकता से कैंप लगाया जाए तथा समाज कल्याण अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर आवेदनों का निस्तारण करायें।मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने तीनों जिलों को श्रेणी एवं रैंकिंग में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होने जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं ऑपरेशन कायाकल्प की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत बाउंड्रीवाल का निर्माण तत्काल कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा की बाउंड्रीवाल की जमीनों से जुड़े मामलों में संबंधित उप जिलाधिकारी से समन्वय कर विवादों का निस्तारण करायें। उन्होंने कहा कि जहां भी विवाद की स्थिति जमीन से जुड़ा है, वहां की सूची जिलाधिकारी/उप जिलाधिकारी को उपलब्ध करायें।विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि खराब ट्रांसफार्मर, जर्जर तार बदलने वाले स्थान का सर्वे कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से ट्रांसफार्मर/पोल/जर्जर तारों को बदलने के संबंध में प्रस्ताव ले लिया जाए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दैनिक विद्युत आपूर्ति भी निर्धारित रोस्टर के अनुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि गलत विद्युत बिल के सम्बन्ध में जन सामान्य की शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि दैनिक विद्युत आपूर्ति के आंकड़ें भी पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि लंबित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद स्तर पर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा की फसल बीमा के आवेदनों का सर्वे कर तत्काल भुगतान कराया जाए। उन्होंने कहा कि क्लेम के सापेक्ष शत प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि यूरिया/डीएपी एवं बीज की उपलब्धता भी पर्याप्त मात्रा में सुनिश्चित किया जाए।प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा में विवेक ने कहा कि जो आवास बनने लायक नहीं है, उसको राज्य स्तर से बात कर डिलीट कराया जाए तथा लंबित प्रकरणों को तत्काल निस्तारित कराया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास में जो नया लक्ष्य दिया गया है, उसकी स्वीकृति एवं प्रथम किस्त को जारी करने में तत्परता की जाए।स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में आयुक्त महोदय ने कहा कि डायल 102 एवं 108 एंबुलेंस की सेवा में रिस्पांस टाइम कम से कम किया जाए। उन्होंने कहा कि टेली रेडियोलॉजी, डायलिसिस, बायोमेडिकल वेस्ट की स्थिति में सुधार लाया जाए। दिव्यांग उपकरणों एवं दिव्यांग पेंशन प्रकरणों की रेगुलर मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे।पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि निराश्रित गोवंश संरक्षण, टीकाकरण तथा गौ आश्रय स्थलों पर विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए अलाव एवं सभी गोवंश के लिए बोरे के कपड़े की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी जगह सीसीटीवी कैमरे एक्टिव हों तथा मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम बनाकर मॉनिटरिंग किया जाए। उन्होंने कहा कि गोवंश की सुपुर्दगी में भी बढ़ोत्तरी किया जाए।मंडलायुक्त ने कहा कि शादी अनुदान योजना में कोई भी प्रकरण लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि कोई भी आवेदन बिना किसी कारण या टेक्निकल गलती के कारण अस्वीकृत न किया जाए। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन के लाभार्थियों का आधार सीडिंग करायें तथा ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान भी चलाएं। उन्होंने कहा कि यदि किसी महिला के पति की मृत्यु हो जाए तो तत्काल आवेदन कराया जाए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी को इस योजना का लगतार निरीक्षण करते रहने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कहा कि विद्युत विभाग एवं बैंक के अधिकारी समन्वय स्थापित कर योजना का लाभ दें। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से आवेदन लिया जाए।आयुक्त ने कहा कि आमजन की शिकायतों/मुद्दों का निस्तारण प्रदेश सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी जन सामान्य के साथ सद्भाव रखें तथा सहनशीलता एवं पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी से पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाएं। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी समय से कार्यालय में बैठे तथा शिकायतों का गुणवत्तायुक्त निस्तारण करें। इसके साथ ही मंडलायुक्त ने पोषण अभियान, फैमिली आईडी, 15वां वित्त आयोग, स्वच्छ भारत मिशन, पर्यटन, सामाजिक वानिकी, ग्रामीण स्टेडियम, सिल्ट सफाई, ओडीओपी, दुग्ध, मत्स्य एवं अन्य विभागीय योजनाओं की समीक्षा किया तथा लक्ष्य को समय से गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए।बैठक में जिलाधिकारी आजमगढ़ रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह, जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्रा, अपर आयुक्त, संयुक्त विकास आयुक्त एवं तीनों जनपद के मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य संबंधित मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button