Mau News:भारत का संविधान एक जीवंत दस्तावेज ही नहीं, अपितु जीवन जीने का आधार है

घोसी।मऊ। संविधान दिवस के अवसर पर संविधान समारोह ब्लॉक घोसी अंतर्गत पूर्व माध्यमिक विद्यालय धरौली मे राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त डॉ.रामविलास भारती के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों सहित अभिभावकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सबसे पहले संविधान शिल्पी भारतरत्न बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए भारत के संविधान के मूल प्रति की कापी प्रदर्शित की गई। तथा कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत के संविधान की प्रस्तावना की शपथ बच्चों द्वारा कराई गई।तदोपरांत डॉ. रामविलास भारती ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अभिभावकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भारत का संविधान की प्रति जिसमें मुख्य रूप से लव आर्ट संतोष कुमार,अजय कुमार, रानू गौतम, राजेश कुमार गौतम, एसएमसी उपाध्यक्ष संतोष कुमार, अर्जुन यादव, पूजा, तारा, किशुनदेई आदि को वितरित की गई। इस अवसर पर डॉ. रामविलास भारती ने कहा कि भारत का संविधान एक जीवंत दस्तावेज ही नहीं है अपितु जीवन जीने का आधार है। जो असमानता को खत्म कर समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व, न्याय पर आधारित समाज के निर्माण के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण की बात करता है। जो भारतीयों का मान सम्मान और गौरव है। इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष कुमार,अजय कुमार, रानू गौतम, एसएमसी उपाध्यक्ष संतोष कुमार, अर्जुन यादव, पूजा, तारा, किशुनदेई, राकेश कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button