Azamgarh News: मंडलीय जिला चिकित्सालय में पहुंची कृष्णा डायग्नोसिस की नई सीटी स्कैन मशीन, मरीजों को जल्द मिलेगी राहत

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ जनपद के मंडलीय जिला चिकित्सालय में वर्षों से प्रभावित सीटी स्कैन सेवाओं में सुधार की उम्मीद एक बार फिर जाग उठी है। बुधवार को कृष्णा डायग्नोसिस द्वारा दूसरी सीटी स्कैन मशीन अस्पताल में पहुंचाई गई, जिससे मरीजों और उनके परिजनों में राहत की उम्मीद बढ़ गई है। उल्लेखनीय है कि अस्पताल परिसर में शासन द्वारा कृष्णा डायग्नोसिस कंपनी के माध्यम से सीटी स्कैन सुविधा संचालित की जाती थी, लेकिन अक्टूबर 2024 से मशीन बार-बार खराब रहती थी। बीच–बीच में एक-दो हफ्ते के लिए मशीन का संचालन हुआ भी तो वह फिर बंद हो जाती थी। हालात यह रहे कि कागजों में दो सीटी स्कैन मशीन होने के बावजूद मरीजों को मजबूरन निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ता था। इसी बीच, पावर ग्रिड निगम की ओर से लगभग 6.86 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित आधुनिक सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन जिलाधिकारी द्वारा 5 अगस्त को किया गया था। लेकिन इस मशीन पर केवल सिर का सीटी स्कैन किए जाने की सुविधा होने से अधिकांश मरीजों को पूर्ण समाधान नहीं मिल पा रहा था, जिससे निराशा व्याप्त थी। कई मरीजों को अन्य शरीर भागों का स्कैन न होने के कारण निजी परिसर जाना पड़ता था। अस्पताल प्रशासन द्वारा रेडियोलॉजिस्ट की कमी और तकनीकी सीमाओं का हवाला दिया जाता रहा, वहीं पुरानी कृष्णा डायग्नोसिस मशीन लंबे समय से “सफेद हाथी” बन चुकी थी। अब उसकी जगह नई मशीन के पहुंचने से मरीजों को व्यापक जांच सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है।कृष्णा डायग्नोसिस से जुड़े कर्मियों ने बताया कि एक से दो सप्ताह के भीतर मशीन इंस्टाल होकर पूरी तरह सुचारू रूप से मरीजों की जांच शुरू कर देगी।
स्थानीय लोगों का मानना है कि नई मशीन के शुरू होते ही जिले के हजारों मरीजों को राहत मिलेगी और निजी जांच केंद्रों पर निर्भरता कम होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button