Azamgarh news:शादी का झांसा देकर बलात्कार के आरोप में आरोपी मोहम्मद हासिम गिरफ्तार

शादी से इंकार करने पर दर्ज केस में आरोपी मोहम्मद हासिम गिरफ्तार

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाने की पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक अभियुक्त मोहम्मद हासिम पुत्र जुबेर अहमद, निवासी ग्राम अमिलो, थाना मुबारकपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, थाना बिलरियागंज क्षेत्रान्तर्गत एक महिला द्वारा प्रार्थना–पत्र देते हुए बताया गया कि वह वर्तमान में जामियातुल फलाह स्कूल के पीछे, बिलरियागंज, जनपद आज़मगढ़ के पास निवास करती है। अभियुक्त मोहम्मद हासिम पुत्र जुबेर अहमद निवासी ग्राम अमिलो, थाना मुबारकपुर, जनपद आज़मगढ़ द्वारा विवाह का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाए गए तथा बाद में शादी से इंकार कर दिया गया।प्राप्त प्रार्थना–पत्र के आधार पर मु0अ0सं0 380/2025 धारा 69/352 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई। गुरुवार को उ0नि0 सुधीर पाण्डेय मय हमराह क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त मोहम्मद हासिम पुत्र जुबेर अहमद निवासी ग्राम अमिलो, थाना मुबारकपुर, जनपद आज़मगढ़ श्रीनगर–सियरहा सर्विस लेन पुलिया के पास मौजूद है। सूचना पर विश्वास करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुँची तथा अभियुक्त को घेराबंदी कर समय करीब 11:55 बजे नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button