Azamgarh news:नाबालिग साली के अपहरण के आरोपित जीजा को पुलिस ने दबोचा

अपहरण और यौन उत्पीड़न मामले में आरोपित जीजा आजमगढ़ पुलिस की पकड़ में

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाने की पुलिस ने  किशोरी के अपहरण व यौन उत्पीड़न के मामले में वांछित अभियुक्त राम आशीष पुत्र जयप्रकाश, निवासी ग्राम गोनापुर, थाना महराजगंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वादिनी मुकदमा, थाना कप्तानगंज, जनपद आज़मगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 17.11.2025 की रात में अभियुक्त राम आशीष राम पुत्र जयप्रकाश राम, निवासी गोनापुर, थाना महराजगंज, जनपद आज़मगढ़ द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले जाया गया। अभियुक्त राम आशीष राम उक्त परिवार का दामाद भी है।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कप्तानगंज पर मु0अ0सं0 382/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर धारा 64D बीएनएस एवं 5J/5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
*गिरफ्तारी का विवरण / घटना का अनावरण –*
आज दिनांक 27.11.2025 को उपनिरीक्षक श्री विवेक कुमार मय हमराह का0 राकेश कुमार एवं का0 अवधेश कुमार द्वारा मुकदमा उपरोक्त से संबंधित वांछित अभियुक्त राम आशीष पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम गोनापुर, थाना महराजगंज, जनपद आज़मगढ़ को गोपालापुर पुलिया के पास से समय करीब 10:40 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button