Azamgarh news:आजमगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु बैठक की

पेंशन और भूमि संबंधी मुद्दों पर पुलिस पेंशनरों से बैठक, तुरंत कार्रवाई का आश्वासन

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु की बैठक, गुरुवार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार द्वारा पुलिस लाइन सभागार, आज़मगढ़ में पुलिस विभाग के पेंशनरों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं को सुनना और उनके त्वरित समाधान हेतु प्रभावी कदम उठाना था।बैठक के दौरान पेंशनरों द्वारा पेंशन संबंधी समस्याएं, भूमि/जमीन से जुड़ी समस्याएं, तथा अन्य व्यक्तिगत एवं प्रशासनिक मुद्दों को रखा गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सभी मामलों का शीघ्र एवं पारदर्शी निस्तारण किया जा रहा है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पेंशनरों के कल्याण को विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि पुलिस विभाग के सेवानिवृत्त कर्मियों का अनुभव और योगदान अमूल्य है, और उनकी समस्याओं का समाधान करना पुलिस प्रशासन की नैतिक जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button