Azamgarh News: आजमगढ़ में 38 ग्राम अवैध गांजा के साथ मुख्य आरक्षी गिरफ्तार

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय

आजमगढ़ पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। थाना देवगांव पुलिस ने 38 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक मुख्य आरक्षी (डाक पैरोकार) को गिरफ्तार किया है।
घटना 28 नवंबर 2025 की रात की है जब उ0नि0 सुभाष तिवारी, प्रभारी चौकी लालगंज, अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि हाईवे मोड़, पकड़ी खुर्द रोड के पास एक शख्स राहगीरों को अवैध गांजा बेच रहा है। पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बिना अवसर दिए आरोपी को पकड़ लिया।पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम दीपक चौधरी पुत्र कृष्णा चौधरी,निवासी अशोक नगर कॉलोनी, दानियालपुर नक्कीघाट, थाना सारनाथ, वाराणसी बताया।
वह स्वयं को मुख्य आरक्षी (डाक पैरोकार) के पद पर नियुक्त होना स्वीकार करता है।
क्षेत्राधिकारी लालगंज की मौजूदगी में NDPS ACT के तहत की गई तलाशी में सफेद कागज की चार पुड़ियों में भरा 38 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
इलेक्ट्रॉनिक तराज़ू से तौल कराने पर कुल वजन 38 ग्राम पाया गया।अभियुक्त को अपराध से अवगत कराते हुए हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई की गई।
आजमगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन और एएसपी (नगर) श्री मधुवन कुमार सिंह तथा सीओ लालगंज श्री भूपेष कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई यह कार्रवाई पुलिस की सतर्कता और नशे के विरुद्ध कड़े रुख को दर्शाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button