UP news:BLO सर्वेश सिंह ने की आत्महत्या,वायरल वीडियो में परिवार से मांगी माफी

Moradabad BLO Sarvesh Singh commits suicide, apologizes to family in viral video

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बूथ लेवल अधिकारी (BLO) सर्वेश सिंह ने कथित तौर पर कार्यभार के अत्यधिक दबाव में आकर आत्महत्या कर ली। उनकी मौत के बाद उनका एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे रोते हुए अपने परिवार से माफी मांगते दिख रहे हैं और बच्चों का ख्याल रखने की अपील कर रहे हैं।

सुसाइड नोट में क्या लिखा था?

बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखे गए सुसाइड नोट में सर्वेश सिंह ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मिले काम का भारी तनाव और वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए टारगेट पूरे न कर पाने का डर उन्हें तोड़ रहा था।उन्होंने लिखा कि लगातार बढ़ते दबाव और असुरक्षा की भावना के चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

आखिरी वीडियो में सर्वेश ने क्या कहा?

वायरल वीडियो में सर्वेश सिंह भावुक होकर कहते हैं।”मेरे बच्चों का ख्याल रखना दीदी, मम्मी… मैं ऐसा नहीं करना चाहता था। इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। मेरी चार छोटी-छोटी लड़कियां हैं, मैं कैसे पूरा करूं? दीदी मुझे माफ कर देना, मम्मी मुझे माफ कर देना।परिवार के मुताबिक वे आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से भी परेशान थे।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।

BLO की पत्नी का फूटा गुस्सा

मृतक की पत्नी बबली ने आरोप लगाया कि उनके पति को बिना किसी ट्रेनिंग के अचानक BLO की जिम्मेदारी दे दी गई थी।

उन्होंने कहा:-अगर SIR फॉर्म भरवाने थे तो पहले ट्रेनिंग देते। मेरे पति स्कूल के हेडमास्टर थे, BLO नहीं। बिना ट्रेनिंग के 10–15 फॉर्म थमा दिए गए। कोई मदद नहीं करता था। मैं खुद रात 1–2 बजे तक उनके साथ बैठकर फॉर्म भरवाती थी, फिर भी पूरा नहीं हो पा रहा था। इसी दबाव में उन्होंने यह कदम उठा लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button