आजमगढ़ में सुशासन की नई मिसाल-डीएम की सक्रियता से अधिवक्ताओं में उत्साह
निष्पक्ष और पारदर्शी चयन की दिशा में डीएम रविन्द्र कुमार का मजबूत प्रयास

आजमगढ़ 01 दिसम्बर– जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने बताया है कि जनपद आजमगढ़ में जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) के 01 पद, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (राजस्व) के 01 पद, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (सिविल) के 02 पद एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के 01 पदों के लिए (दिनांक 08 दिसम्बर 2025 तक वकालत का अनुभव 07 वर्ष) अधिवक्तओं का पैनल शासन को भेजा जाना है।
इच्छुक अधिवक्तागण उपरोक्त पदों के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन पत्र 08 दिसम्बर 2025 से 22 दिसम्बर 2025 तक को अपरान्ह 4ः00 बजे तक कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्राप्त जमा किये जायेगें। विधि परामर्शी निदेशिका के प्रस्तर-7.03 के अन्तर्गत दिये गये प्राविधानों के अनुसार कार्य कुशलता एवं वरीयता के आधार पर बार कौन्सिल से एडवोकेट के रूप में पंजीकृत अधिवक्तागण जनपद आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, अम्बेड़कर नगर, सुल्तानपुर, गोरखपुर के बार के सदस्यों द्वारा आवेदन कर सकेगें। नियुक्ति हेतु शर्तों के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी कलेक्ट्रेट कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किये गये हैं, अन्य जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप राजस्व सहायक व न्याय सहायक, कार्यालय जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़, के पटल से प्राप्त की जा सकती है।



