Azamgarh news:ग्राम सचिवों ने ऑनलाइन उपस्थिति का किया विरोध,अन्य विभागों के कार्य थोपने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी

Village secretaries protest online attendance, threaten work boycott if other departments impose work

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

अहरौला/आजमगढ़। विकास खंड अहरौला के सभागार में सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान अधिकारियों ने सामूहिक रूप से खंड विकास अधिकारी अहरौला विनीत यादव को पत्रक सौंपा, जिसमें ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली का विरोध दर्ज किया गया।पत्रक में बताया गया कि उच्चाधिकारियों द्वारा अन्य विभागों के कार्यों को जबरन दबाव बनाकर ग्राम सचिवों से कराए जाने की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है, जिससे सचिवों पर अनावश्यक कार्यभार बढ़ रहा है। इस पर अधिकारियों ने कड़ा रोष जताया।समिति ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 1 दिसंबर से विरोध स्वरूप काला फीता बांधकर कार्य करने का निर्णय लिया है। सचिवों ने कहा कि यह आंदोलन बढ़ते कार्यभार और दबाव के खिलाफ उनका शांतिपूर्ण सत्याग्रह है।आंदोलन के अगले चरण के तहत माननीय मुख्यमंत्री को पत्रक सौंपा जाएगा। सचिवों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नहीं की गई, तो वे सामूहिक रूप से कार्य बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।बैठक में सचिव संतोष यादव, प्रतीक सिंह, अरविंद शर्मा, पूजा यादव, संजय यादव, वीरेंद्र यादव, दीपक पाल, सौरभ भारती सहित अन्य सचिव उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button