Azamgarh news :पुलिस मुठभेड़ में घायल गौ-तस्कर अपराधी परवेज के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण
पुलिस मुठभेड़ में घायल गौ-तस्कर अपराधी परवेज के सम्बन्ध में स्पष्टीकरण

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
कल दिनांक- 30.11.2025 को थाना कंधरापुर क्षेत्रान्तर्गत टोल टैक्स सेहदा के पास पुलिस व गौ-तस्कर अपराधियों के बीच हुई पुलिस मुठभेड़ के बाद मौके से ट्रक पर लदे 18 गोवंश पुलिस ने बरामद किया था । ट्रक को कवर करके चल रहे पासर गैंग ने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग की । जवाबी कार्यवाही के दौरान घायल बदमाश परवेज पुत्र मुनीर अहमद निवासी ग्राम पटैला थाना खुटहन जनपद जौनपुर अपने अन्य 03 साथियों के साथ भागने सफल रहा। काफ़ी दूरी पर जाकर घायल होने के वजह से परवेज भागने के प्रयास में एक्सप्रेसवे के पास गिर गया तथा उसके अन्य साथी भागने में सफल रहें। पुलिस टीम अपराधियों की तलाश कर रही थी इसी बीच सूचना प्राप्त हुई कि घायल परवेज अपने बचाव में पुलिस को और मौके पर पहुंचे हाईवे कर्मियों, एम्बुलेंस आदि को सूचना दिया कि मेरा एक्सीडेन्ट हो गया है। एम्बुलेंस ने जब घायल परवेज को इलाज हेतु सदर अस्पताल में दाखिल किया तब डाक्टरों ने बताया कि यह केस एक्सीडेंट का नहीं बल्कि परवेज के कमर में गोली लगी है। जब पुलिस टीम ने कड़ियां जोड़ते हुए जांच के दौरान परवेज से पूछताछ की तब परवेज ने पुलिस के साथ मुठभेड़ की बात बताई तथा अपने अन्य फरार साथियों 1. अनिश पुत्र अज्ञात निवासी पटैला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, 2. रईस पुत्र अज्ञात निवासी बनहरा, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर, 3. जलालुद्दीन पुत्र रफीक निवासी पटैला, थाना खुटहन, जनपद जौनपुर के बारे में बताया।



