Deoria news, राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को
Deoria today news
राष्ट्रीय लोक अदालत 13 दिसंबर को
देवरिया।
भलुअनी, देवरिया। देवरिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत मनोज कुमार सिंह PLV एवं निकेश पांडे PLV द्वारा दीवानी न्यायालय के जिला जज एवं सचिव अपर जिला जज, साथ ही दीवानी न्यायालय के अन्य न्यायाधीश गणों की उपस्थिति में राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर न्यायाधीश गणों ने हरी झंडी दिखाकर देवरिया शहर, तहसील क्षेत्र, भलुअनी थाना एवं भलुअनी ब्लॉक में पंचायत सहायक के साथ मिलकर राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया। भलुअनी थाने पर थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार पांडेय ने क्षेत्र के लोगो से लोक अदालत की उपयोगिता, उसके लाभ और न्यायिक प्रक्रिया के सरल माध्यमों के बारे में व्यापक जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन से स्थानीय लोगों में न्याय मिलने की प्रक्रिया को आसान बनाने एवं उनकी समस्याओं का समाधान शीघ्रता से कराने की उम्मीद जागृत हुई। पुलिस एक्ट, अपराध, वाहन चालान, वाहन सीज, इत्यादि के प्रकरण इस अदालत मे देखे जाऐगे। राष्ट्रीय लोक अदालत के इस प्रचार-प्रसार कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम और न्यायालय के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



