Deoria news, गणित प्रदर्शनी मैथ ओलंपिया में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा ड
Deoria today news
गणित प्रदर्शनी व मैथ ओलम्पियाड मे बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
देवरिया।
भलुअनी, देवरिया। स्थानीय के0डी0 मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर गणित प्रदर्शनी व मैथ ओलम्पियाड का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य श्रीकांत सिंह ने रामानुजन सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तम शिक्षा के लिए लगन ही सफलता की कुंजी है। विशिष्ट अतिथि मनोज कुमार मद्धेशिया ने कहा कि अलग अलग पद्धतियो से गणित सिखाने से तार्किक क्षमता बढती है। इस दौरान कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के छात्र व छात्राओं ने गणित प्रदर्शनी लगाकर उनकी बारीकियो के बारे मे बताया। विद्यालय प्रबंधक प्रवीण शाही ने सभी आगंतुको का आभार जताया। इस दौरान उदय प्रताप सिंह, नीतू सिंह, अंजना सिंह व विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे।



