Deoria news, भलवानी में भव्य होगा हिंदू सम्मेलन
Deoria today news
भलुअनी में भव्य होगा हिन्दू सम्मेलन
देवरिया।
भलुअनी, देवरिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर आयोजित हिन्दू सम्मेलन भलुअनी में गुरुवार को आयोजित किया जायेगा। यह कार्यक्रम गुरुवार सुबह 11:30 बजे से लेकर दोपहर 1: 30 बजे गांधी चौक के भगवती पैलेस में संपन्न होगा। इसमें बड़ी संख्या में संत,नेता,कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहेगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारीगण और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्त्ताओ ने मंगलवार को सुबह भगवती पैलेस में भूमि पूजन कर हिन्दू सम्मेलन के लोगो को अधिक से अधिक संख्या मे आने की अपील की। अध्यक्ष रमाशंकर सिंह ने सभी सदस्यों के साथ पूजन कराया। पूजन आचार्य प्रवीण कुमार पाण्डेय और आचार्य शिवानन्द पाण्डेय ने किया।
इस मौके पर विनोद मद्धेशिया, धर्मराज विश्वकर्मा,योगेश गुप्ता,आस्तिक तिवारी, पवन सिंह,कन्हैया मद्धेशिया,भगवान दास मद्धेशिया,मंजू मिश्रा,किरण सिंह,राजू कुमार मुख्य रूप से भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



