Azamgarh News: समाजसेवी कपिल देव पांडेय का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

अतरौलिया।
स्थानीय क्षेत्र के रुक्मलपुर गांव निवासी वरिष्ठ समाजसेवी कपिल देव पांडेय का रविवार को निधन हो गया। वह 80 वर्ष के थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके आवास रुक्मलपुर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
परिजनों के अनुसार कपिल देव पांडेय का स्वास्थ्य पिछले कुछ महीनों से खराब चल रहा था और उनका इलाज जारी था। उनके पुत्र देवी प्रसाद पांडेय ने बताया कि लंबे समय से अस्वस्थ होने के कारण उनका निधन हुआ।
कपिल देव पांडेय सामाजिक कार्यों में सदैव सक्रिय रहे। उन्होंने ग्राम्यजन सेवा ट्रस्ट नामक संस्था की स्थापना की थी, जो पिछले पांच वर्षों से समाज के अभावग्रस्त और जरूरतमंद वर्ग की सेवा में निरंतर कार्य कर रही है। उनके सामाजिक योगदान को क्षेत्र के लोग हमेशा स्मरण करते रहेंगे।
उनके निधन से क्षेत्र ने एक सजग, संवेदनशील और समर्पित समाजसेवी को खो दिया है। शोक व्यक्त करने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणजन और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।



