Azamgarh News: जयंती पर याद किए गए स्वामी विवेकानंद,

माहुल(आजमगढ़)। फूलपुर तहसील क्षेत्र के अतरडीहा गांव में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गयी। इस दौरान उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने कहा कि इस दिन का महत्व स्वामी विवेकानन्द जी के विचार और कार्यों को युवाओं के बीच पहुंचाना होता है। जिससे देश के विकास के लिए ज्यादा से ज्यादा युवा पीढ़ी आगे आकर अपना योगदान दें और देश को नई ऊचाइंयों पर लेकर जाएं। भाजपा नेता सुजीत जायसवाल ने कहा कि इसकी शुरुआत 1985 से हुई थी। इस दिन को सेलिब्रेट किये जाने का मुख्य उद्देश्य स्वामी विवेकानंद की विचारों, मूल्यों और आदर्शों को बढ़ावा देना है। इस दिन को भारत सरकार की ओर से वर्ष 1984 में मान्यता दी गई थी। इसके बाद 1985 से प्रतिवर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप मनाया जा रहा है।
इस मौके पर महेंद्र प्रजापति, दिपक राजभर, शिवम शर्मा, संतोष सोनी, लालू मोदनवाल, रमेश राजभर आदि रहे।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button