Mau news:सुरजपुर में नवदिवसीय पंचकुण्डीयश्री श्री1008 श्रीविष्णुमहायज्ञ का शुभारंभ। निकाली गई कलश यात्रा
घोसी।सूरजपुर ।दोहरीघाट विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत सूरजपुर के सरयू नदी के पावन तट पर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर सोमवार से आयोजित नव दिवसीय पंच कुण्डीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा,भक्ति आस्था और उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ।
इस पावन अवसर पर श्रीरामजानकी मंदिर प्रांगण से काशी से पधारे यज्ञाचार्य सेवानिवृत प्रोफेसर सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय वाराणसी डाक्टर विपिनचन्द्र पाण्डेय द्वारा
वैदिक मन्त्रोचार के साथ मुख्य यजमान अरविन्द कुमार राय सपत्नीक द्वारा विधिवत् पूजन अर्चन के बाद कलश शोभा यात्रा का शुभारम्भ हुआ। कलश शोभा यात्रा में हाथी घोडा, बघ्घी, बैण्ड बाजा, डीजे के साथ पीला वस्त्र धारण की हुई 1001 क्वारी कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा मंदिर प्रांगण निकाली गई। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं की सहभागिता से सम्पूर्ण क्षेत्र हर हर महादेव, राम, लक्ष्मण, माता जानकी, मां सरयू, दुर्गा जी सहित अन्य देवी देवताओं के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार की सुबह 10:00 बजे क्षेत्र के श्रीराम जानकी मंदिर के प्रांगण से सूरजपुर, रोशनपुर, सरफोरा, हांसापुर, चकऊथ, इब्राहिमाबाद, रसूलपुर आश्रम, गांव का भ्रमण करते हुए
सरयू नदीके पावन तट पर कलश शोभा यात्रा पहुची। जहा पर पुनः मां सरयू व अन्य देवी देवताओं का यज्ञाचार्य ने
वैदिक मंत्रोचारण के साथ मुख्य यजमान अरविंद कुमार राय द्वारा सपत्नीक पूजन के साथ कलश में जल भरा गया।कलश में सरयू नदी से पवित्र जल भरकर कलश शोभा यात्रा का मंदिर परिसर में हजारों की संख्या में श्रद्धालु जन पहुंचे।यह विधि विधान से पूजन अर्चन कर यज्ञमंडप के चारों तरफ कलश की स्थापना की गई।कलश स्थापना के दौरान देवी देवताओं के नाम के जयघोष व धार्मिक वातावरण से सम्पर्ण क्षेत्र आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।वहीं प्रतिदिन प्रातःकाल 7:30 से 11:45 व अपराह्न 2:45 से 5 बजे तक काशी से पधारे यज्ञाचार्य सेवानिवृत प्रोफेसर सम्पूर्णानन्द विश्वविद्यालय वाराणसी डाक्टर विपिनचन्द्र पाण्डेय द्वारा वैदिक मन्त्रोचार के पूजन अर्चन व हवन यज्ञ के साथ वृन्दावन की रासलीला दोपहर 12 बजे से 2:30ब बजे व रात्रि 8:45 बजे से 12 बजे तक आयोजित होगी। वहीं श्रीवृन्दावनधाम से पधारे परम् पूज्य गणेश जी महराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का कार्यक्रम होगा।कलश यात्रा एवं आयोजन में प्रमुख रूप से गुलाब राय, फणीश राय,सुमन्त, अमरेश राय, धीरेन्द्र राय, पियूष राय पप्पू राय, अजय राय, धर्मशंकर राय, अजय वर्मा, जुगाली वर्मा, लक्ष्मीकान्त, दीपक पटेल
देवव्रत पाण्डेय, मृत्युंजय, प्रधान प्रभुनाथ मौर्य, रामबिलास चौबे, रमाशंकर, प्रभाकर, दामोदर, सहित महंथ बाल ब्रह्मचारी संतोष उपाध्याय सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित है। विष्णुमहायज्ञ को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह का माहौल है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में धर्म कार्यों में सहभागिता कर रहे हैं।



