Mau news:जनपद मऊ में 5 से 10 वर्ष के बच्चों को लगेगी एमआर वैक्सीन की खुराक

Mau news:एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने एमआर टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए की समीक्षा बैठक

घोसी।मऊ। एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल में खसरा–रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक कर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारीयोकी बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। कहा किटीकाकरण से कोई बच्चा छूटना नहीं चाहिए।
एसडीएम बताया कि नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद मऊ में 10 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस एवं 16 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक विशेष एमआर टीकाकरण अभियान संचालित किया जाएगा।
एसडीएम अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान प्रदेश के चिन्हित 45 जनपदों में प्रथम चरण के रूप में चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में 5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को एमआर वैक्सीन की एक खुराक दी जाएगी। अभियान के दौरान जनपद के सभी सरकारी विद्यालयों एवं मदरसों में कक्षा 1 से कक्षा 5 तक अध्ययनरत बच्चों को टीकाकरण के दौरान खुराक दी जाएगी।
एसडीएम ने स्पष्ट किया कि टीकाकरण कार्य नॉन-आरआई दिवसों में किया जाएगा तथा प्रत्येक विद्यालय में एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री की उपस्थिति अनिवार्य रहेगी। एक एएनएम को प्रतिदिन 100 से 125 बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बच्चों की संख्या अधिक होने की स्थिति में अतिरिक्त सत्र लगाए जाएंगे।
एसडीएम घोसी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी टीकाकरण सत्रों में एमआर वैक्सीन, सिरिंज, एनाफिलैक्टिक किट एवं आवश्यक लॉजिस्टिक की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करे। साथ ही सभी सत्रों को यू-विन पोर्टल पर समय से पंजीकृत कर प्रतिदिन की रिपोर्ट यू-विन एवं एचएमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड की जाए।
उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग, बाल विकास विभाग के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है। सभी अधिकारियों को खंड शिक्षा अधिकारी एवं सीडीपीओ से तालमेल बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ एचके पंकज ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार टीमों के साथ सुपरवाइजर की नियुक्ति कर दी गई है। सभी एम आर के साथ अन्य व्यवस्था रहे गी।
बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी अधीक्षक डॉ एच0 के0 पंकज, बीपीएम घोसी एजाज अहमद, बीपीएम दोहरीघाट अहमद जमील, डब्लूएचओ मॉनिटर, बीएमसी यूनिसेफ आदि लोगों उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button